ललितपुर ब्यूरो। कोतवाली अन्तर्गत सेमरखेड़ा में प्रधानाध्यापक द्वाराद्वारा आत्मदाह काण्ड में पुलिस ने नामजद आरोपियों के अलावा एक और अन्य आरोपी को जेल भेज दिया है। 31 मार्च को सेमरखेड़ा में तैनात प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश पटैरिया ने प्रधान एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों सहित मध्याह्न भोजन प्रभारी के उत्पीड़न से त्रस्त होकर विद्यालय के श्यामपट पर अपनी वेदना प्रकट करके स्वयं पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली थी। जिसमें शिक्षक की मौत हो गई थी। जिसमें ग्राम प्रधान मोहन सिंह, एम डी एम जिला समन्वयक कपिल दुवे, smc अध्यक्ष सोन सिंह, ब्लाक समन्वयक बन्टी राजा, सहायक अध्यापक रुपेश निरंजन के नाम अपने सुसाइड नोट में लिखे थे। इसके अलावा पुलिस को मिले पत्र ब्यहार रजिस्टर के आधार पर विद्यालय में कार्यरत शिक्षा मित्र नरेंद्र सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह को भी आरोपी बना कर जेल भेज दिया।
रिपोर्ट अमित अग्रवाल
रिपोर्ट अमित अग्रवाल
No comments:
Post a Comment
Note: only a member of this blog may post a comment.