Thursday, April 12, 2018

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से लौटते वक्त एक बस पलटी

पलटी हुई बस 
डॉक्टरों को निर्देश देते प्रभारी मंत्री


ललितपुर ब्यूरो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद में कार्यक्रम के पश्चात कार्यक्रम स्थल कल्याणपुरा से लौटते वक्त  लाभार्थियों एवं जनसमुदाय से भरी बस ड्राइवर की लापरवाही के चलते तोर ग्राम के पास नहर किनारे बारिश हो जाने के कारण गीली मिट्टी में फिसल कर पलट गई । जिसमें सुरेश कुमार पुत्र हरदास भगीरथ पुत्र किशोर मिथलेश पत्नी राघवेन्द्र, हलकन पत्नी पचू नन्हीबाई पत्नी मुकुन्दी, रामदेवी पत्नी प्रभुदयाल सभी निवासी खिरिया छतारासहित अनेकों लोग घायल हुए।घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी मिलने पर जिले के प्रभारी प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही सेवा एवं श्रमयोजन राज्य मंत्री मनोहर लाल पंथ के साथ तत्काल मौके पहुचकर घायलों के उचित इलाज किये जाने के निर्देश दिए तथा घायलों का हालचाल लिया और घायलों के परिजनों को सांत्वना दी।
रिपोर्ट अमित अग्रवाल

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.