Sunday, April 08, 2018

त्रिदिवसीय सत्संग समारोह के समापन पर निकली शोभायात्रा

    *त्रिदिवसीय सत्संग समारोह के समापन पर नगर में निकली शोभायात्रा**ललितपुर ब्यूरो* श्री सद्गुरु कबीर साहेब आध्यात्मिक सामाजिक न्यास पिसनारी बाग एवं कबीर शान्ति मिशन के तत्वाधान में त्रिदिवसीय सत्संग समारोह के समापन दिवस पर ललितपुर नगर में शोभायात्रा, कलशयात्रा निकाली गई जिसमें आगे श्रद्धालुजन तथा बच्चे पताका एवं धार्मिक संदेश की तख्तियां लेकर चल रहे थे, उसके पीछे हाथगाड़ी पर श्री कबीर साहेब की तस्वीर झांकियों के रूप में प्रदर्शित हो रहे थे इसके तुरंत पश्चात महिलाये सिर पर कलश धारण करके मंगल गीत गाते चल रही थी वही शोभायात्रा में सबसे अंत में कबीर दर्शनाचार्य के आचार्य रामजीवन शास्त्री जी रथ पर सवार होकर चल रहे थे उनके साथ श्रद्धालुजन भजनों की धुन पर झूमते चल रहे थे *रिपोर्ट अमित अग्रवाल*

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.