Saturday, April 14, 2018

एक परिवार बिखरने से बचाया महिला थाना परिसर में हुआ परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन


ललितपुर ब्यूरो  महिला थाना परिसर में परिवार परामर्श केन्द्र के आयोजन से कई परिवार बिखरने से बचे हैं, क्योंकि छोटी छोटी बानों पर विवाद इतने बढ जाते है कि परिवार टूटने की कगार पर पहुँच जाते हैं इसी के क्रम में आज दिन शनिवार को महिला थाना परिसर में परिवार परामर्श केन्द्र का आयोजन पुलिस अधीक्षक डा. ओ0 पी0 सिंह के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार विजेता के मार्गदर्शन में एवं महिला थाना प्रभारी नीतू सिंह की अध्यक्षता एवं परार्मशदाता अजय बरया एवं श्रीमति सुधा कुशवाहा की मध्यस्थता के चलते एक परिवार को बिखरने से बचाया गया आपसी विवाद के चलते पति पत्नी में हुये झगङे के क्रम में दोनो पक्षों के परिजनो को महिला थाना परिसर में केन्द्र पर बुलाया गया तथा पारिवारिक महत्व के बारे में समझाया गया जिसके परिणाम स्वरूप पति पत्नी दोनो अपने अपने आपसी मतभेद भुलाकर साथ साथ रहने को तैयार हो गये तथा खुशी खुशी अपने घर को चले गये इस कार्य में हेड कास्टेबल मुन्नी देवी, म. आ. गीता पाठक, म. आ. दिव्या विश्वकर्मा, म. आ. सरोज, म. आ. डोली, म. आ. उमा एवं म. आ. सुनीता राज का विशेष सहयोग रहा।
रिपोर्ट अमित अग्रवाल

No comments:

Post a Comment

Note: only a member of this blog may post a comment.